पटना : भोजपुरी भाषा और भोजपुरी के विकास के लिए जरूरी है कि इस भाषा में कला का प्रदर्शन बिहार और यूपी से बाहर भी महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में, एक अयोजन के दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी भोजपुरी भाषा को बेजोड़ बताते हुए कहा कि यदि सभी मिलकर काम करें तो इस भाषा की और उन्नति होना लाज़मी है।
खेसारी ने कहा कि यदि सरकार का भी सार्थक सहयोग मिला तो भोजपुरी फिल्में ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी और ये फिल्में भी 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार करेंगी। लेकिन, इसके लिए सबसे पहले जरूरी यह है कि हम भोजपुरी भाषी होकर अपनी भाषा को गंदा बोलना बंद करें।
दूसरी ओर, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी में अगर आप सार्थक बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए हर प्लेटफार्म पर इस भाषा और सिनेमा पर सार्थक चर्चा करनी होगी। अक्षरा ने भोजपुरी पर अश्लीलता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भोजपुरी सिनेमा के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह भी है कि नियमित रूप से फिल्में देखने वाले लोग भी एक पुरानी धारणा को ढो रहे हैं। आजकल भोजपुरी फिल्में इतनी अच्छी बन रही हैं कि हर कोई अपने परिवार के साथ मिलकर देख सकता है। अक्षरा ने यह भी कहा कि भोजपुरी संगीत में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Related Items
“काव्य भाषा का संगीत है और संगीत ध्वनि का काव्य”
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म