फिल्म ‘भारतीयंस’ से सेंसर बोर्ड ने काटे 70 सीन



निर्देशक दीना राज की फिल्म ‘भारतीयंस’ के कुछ दृश्य विवादों के घेरे में आ गए हैं। इन दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में शिव तांडव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले सीन समेत 70 दृश्यों पर कट लगा दिया है।

अमेरिका के जाने-माने कैंसर सर्जन और एनआरआई निर्माता डॉ. शंकर नायडू ने अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर पैनल की आपत्तियों पर विरोध जताया है। आश्चर्यजनक रूप से 70 कट्स के बाद अब यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक पूरा गाना हटा दिया है।

यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषायों में रिलीज होगी। यह फिल्म गलवान घाटी में हुई घटनाओं पर आधारित है। दीना राज इस फ़िल्म के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी दीना राज ने ही लिखी है। फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं को निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने निभाया है। यह फिल्म चीन की नापाक हरकतों को दर्शाती है।

भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म 'भारतीयंस' यूएफओ मूवीज़ द्वारा फिल्म वितरित की जाएगी।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ