वृंदावन और वाराणसी की पांच माताओं ने मोदी को बांधी राखी

सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से हर साल की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री के लिए राखियां बनाई गईं और पांच माताओं को इन्हें बांधने के लिए दिल्ली ले जाया गया।

प्रधानमंत्री निवास पर उपस्थित होकर इन पांचों माताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं का हाल-चाल पूछा और आभार प्रकट किया।

जिन माताओ को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला उनमें वाराणसी से मां शोभा अधिकारी व मां सीता देवी और वृंदावन से मां गीता दासी, मां पुष्पा अधिकारी और मां मेनका मंडल शामिल रहीं।