धिराल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत निर्माता राजू भारती की हॉरर फिल्म 'बेरा-एक अघोरी' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
शक्तिवीर धिराल द्वारा लिखित और प्रेम धिराल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोरंजन के अनेक रंग हैं। फिल्म में सिर्फ डरावनी दृश्य ही नहीं हैं, बल्कि रोचक और लुभावनी कहानी भी है। इसमें रहस्य रोमांच के समानांतर रोमांस का भी तड़का है।
फिल्म में शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे ने जबरदस्त अभिनय किया है। सुंदरी बनी प्राजक्ता दो प्रेमियों शक्ति और प्रेम को अपनी अंगुली पर नचाती है और स्वयं मोहित होकर दोनों के मध्य पेंडुलम बनकर झूलती रहती है। इसे देखना रोचक होगा।
'बेरा-एक अघोरी' नई सोच वाली और नए ज़माने की नए मिजाज की फिल्म है। फिल्म की संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। गायक नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाए गीतों के लोकप्रिय होने की उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा