'बंधन टूटे ना' में दिखेगी रितेश पांडेय और ऋचा दीक्षित की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित की फिल्म 'बंधन टूटे ना' का निर्माण इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म के निर्देशक देव पांडे हैं।

फिल्म को लेकर रितेश पांडेय ने बताया कि ‘बंधन टूटे ना’ एक अच्छी फिल्म है। इस फिल्म में उनका किरदार अलग और उत्साहजनक है।

बता दें कि फिल्म का निर्माण मेदज़ मूवीज और एक्चुअल मूवीज द्वारा किया जा रहा है। निर्माता अमर सिंह, अवनीश रोहरा व मधु शर्मा हैं। निर्देशक देव पांडे हैं जबकि संगीत ओम झा है। डीओपी वासु हैं, जबकि कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और फाइट मास्टर दिलीप यादव है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा है। फिल्म की कहानी सभा वर्मा ने लिखी है।

फिल्म में संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, संजीव मिश्रा, माया यादव, श्रद्धा नवल, रेखा सिंह, गोलू तिवारी, अपर्णा सिंह और बेबी सृष्टि की भी अहम भूमिकाएं हैं।

Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ