बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा की बेहतरीन फिल्मों में से एक अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘अपहरण’ तो आपको याद ही होगी। अब यश कुमार भी भोजपुरी में अपनी फिल्म ‘अपहरण’ दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म का प्रकाश झा की फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।
फिल्म के जरिए यश कुमार एक बार फिर से एक रोमांचक कहानी के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ प्रियंका रेवाड़ी नजर आएंग।
फिल्म के निर्माता अमित कुमार गुप्ता और अजय गुप्ता हैं। निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार छोटू यादव हैं। कथा अजय श्रीवास्तव की है।
फिल्म में धनंजय सिंह, पूनम सिंह और सुरेन्द्र मिश्रा की भी अहम भूमिकाएं हैं। एक्शन प्रदीप खड़का और नृत्य निर्देशन पप्पू खन्ना व राम देवन का है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’