अब नारी सशक्तिकरण का परचम बुलंद करेंगी अक्षरा

नारी सशक्तिकरण का परचम बुलंद करने के लिए भोजपुरी अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह जल्द ही नए अंदाज में नज़र आने वाली हैं। अक्षरा का यह अंदाज उनके जल्द आने वाले गीत ‘पटना की लड़की है’ में देखने को मिलेगा।

इस गीत के वीडियो में अक्षरा सिंह की एक्शन स्टाइल की झलक देखने को मिलेगी। गीत के बोल के अनुसार, वीडियो में पटना की उस लड़की के स्वैग को दिखाया गया है, जो आत्मनिर्भर और निडर है। गीत के बारे में बताते हुए अक्षरा कहती हैं कि पटना की बेटियों में दम है। आज वह जो चाहे वो कर सकती हैं। पटना और बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। यह गीत उन लड़कियों को समर्पित है, जो आत्मनिर्भर हैं और आत्मनिर्भर होने की चाह रखती हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की ख्याति सिर्फ भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब है। हाल ही में उन्होंने राजनीति में भी अपने कदम बढ़ाए हैं और सोशल मीडिया व्यवसायी प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ अभियान से जुड़ चुकी हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ