भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के नए गीत 'पिया के झुलुफिया' ने उनके प्रशंसकों को दीवाना बना दिया है।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का क्रेज इस कदर है कि उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब गाना रिलीज होता है तो उनके गानों के भी उसके नंबर काफी तेजी से बढ़ते हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी और अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती हैं। उनके काम की हर जगह बेहद सराहना भी होती रही है। भोजपुरी ट्रेड पंडितों की मानें तो अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी फीमेल सुपरस्टार हैं जिनका जलवा सिनेमाघरों से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ स्टेज परफॉर्मेंस में भी काफी देखने को मिलता है।
इस भोजपुरी गीत में अक्षरा की सुरीली आवाज किसी का भी दिल जितने को काफी है। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। गाने का संगीत प्रियांशु सिंह जबकि गीत विक्की रोशन का है। कोरियोग्राफी डैनी और कुंजन ने की है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ