प्रियंका चोपड़ा और दिलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने खूब धमाल मचाया। अक्षरा के ठुमकों पर इस क्रूज में मौजूद लोगों के पैर भी थिरकने से रुक नहीं पाए।
अक्षरा ने यहां एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था कैप्टन टीएमटी कंपनी के डीलर्स मीट का, जहां अक्षरा सब का दिल जीतने मे कामयाब रहीं। इसे मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है।
गौरतलब है कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी महिला कलाकार बन गई हैं, जिनकी ख्याति भोजपुरी से निकल कर अब दुनियाभर में हो रही है। यह अक्षरा सिंह की लगातार निखरती प्रतिभा और मेहनत से ही संभव हो सका है।

Related Items
रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह
अब नारी सशक्तिकरण का परचम बुलंद करेंगी अक्षरा
पवन सिंह फिर लेकर आए ‘लॉलीपॉप’ गाना