‘अक्षरा’ में लीड रोल निभाएंगी अक्षरा सिंह



वास्तविक नाम का किरदार कई कलाकारों को उनको उनकी फिल्म में निभाते देखा गया है, लेकिन किसी कलाकार के नाम पर बनी फिल्म और उसमें लीड रोल खुद ही निभाते देखना दुर्लभ ही रहा है। इस दुर्लभ को सुलभ बना रहे हैं फिल्मकार रत्नाकर कुमार।

रत्नाकर कुमार इन दिनों भोजपुरी में फिल्म ‘अक्षरा’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी मुख्य भूमिका में अक्षरा सिंह हैं। फिल्म का मुहूर्त हो चुका है, जहां खुद अक्षरा सिंह फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव के साथ मौजूद रहीं। फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू हो गई है और यह फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर भी आने वाली है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने फिल्म के शीर्षक को लेकर कहा कि फिल्म की कहानी अक्षरा सिंह से मिलती–जुलती है। वहीं, अक्षरा सिंह ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एक सम्मान की बात है कि मेरे नाम से कोई फिल्म बन रही है और वह उस फिल्म का हिस्सा भी हैं।

वर्ल्ड वाइड चैनल व सबरंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर और रत्नाकर कुमार प्रस्तुत फिल्म ‘अक्षरा’ के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक देव पाण्डेय हैं। डीओपी जग्गी पाजी और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, विनीत विशाल, जे. नीलम, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, सीपी भाठ, अखिलेश शुक्ला, संजीव मिश्रा, अनूप अरोरा व विद्या सिंह की भी अहम भूमिकाएं हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’

  1. ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में

  1. रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह