भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां से उनके भदोही जिला स्थित पैतृक गांव बरदाहा में जाकर मुलाकात की। इस दौरान अक्षरा सिंह काफी भावुक नज़र आईं और उनकी मां को ढांढस बंधाया।
आकांक्षा के घर अक्षरा ने कहा कि वह एक बहादुर लड़की थी और अच्छा काम कर रही थी। विश्वास ही नहीं होता कि जो लड़की अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी देने के लिए काम कर रही थी, आज उसके परिजन उसके लिए आंसू बहाने को मजबूर हैं। अक्षरा ने आकांक्षा के मामले में निष्पक्ष जांच और कानून सम्मत कार्रवाई करने की मांग भी की।
गौरतलब है कि बीते दिन भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र में फांसी से लटका मिला था। इसे पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
आम्रपाली दुबे की पूरी हुई इच्छा, अब बनेंगी ‘मां भवानी’