विक्रांत सिंह राजपूत बने ‘एक्सीडेंटल दूल्हा’



अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही ‘एक्सीडेंटल दूल्हा’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में विक्रांत के साथ एक बार फिर से आकांक्षा अवस्थी को कास्ट किया गया है। फिल्म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक आनंद सिंह हैं।

फिल्म के मुहूर्त के बाद विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म की पटकथा बेजोड़ है। इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन का हर स्वाद मिलेगा। ऐसी फ़िल्में भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को आगे बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी, संवाद, नृत्य और प्रस्तुति बेजोड़ होने वाली है।

फिल्म का निर्माण अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट कर रही है। लेखक मनोज पाण्डेय हैं। डीओपी अयूब अली खान हैं। फिल्म में कुणाल सिंह, बीना पांडेय और लाल धारी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों लगातार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, वह टीवी और वेब सीरीज के जरिए भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’

  1. काजल ने जय से कहा, ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’…

  1. ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में