राहुल शर्मा के साथ अक्षरा सिंह ने मनाया जन्मदिन

अपनी फिल्में और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी की ड्रीम गर्ल अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन मुंबई में मनाया।

अक्षरा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ के हीरो राहुल शर्मा के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जहां उनकी फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, उनके पत्नी और ‘बन्नो तेरा स्वाइगर’ फ़ेम बॉलीवुड गायिका स्वाति शर्मा भी मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय हैं। 12 साल की उम्र में फिल्मी करियर शुरू करने वाली अक्षरा ने अब तक कई भोजपुरी फिल्म, हिन्दी टीवी सीरियल, ओटीटी शोज और एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए हैं।

अक्षरा के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। चर्चा यह भी है कि वह इस साल बिग बॉस में भी नजर आ सकती हैं। साथ ही, इसी साल उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘डार्लिंग’ साइन की है। इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। बाबा मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को रजनीश मिश्रा निर्देशत कर रहे हैं।