बच्चों ने बड़ों को मतदान के लिए किया जागरूक

आगरा : सचदेवा मिलेनियम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बड़ों को मतदान के लिए जागरूक किया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों ने पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली व स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों द्वारा सभी को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नारे भी लगाए गए।

स्वीप कार्यक्रम के तहत अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सभी अभिभावकों से 7 मई को मतदान करने के लिए अपील की गई तथा मतदान दिवस को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।

आयोजन के दौरान निदेशक पुलकित सचदेवा, आगरा पब्लिक स्कूल के महेश शर्मा, फिल्म निर्देशक रंजीत सामा, सूरज तिवारी, भानु प्रताप सिंह, देवी सिंह नरवार व ममता शर्मा आदि उपस्थित रहे।