युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों और गानों का सिने प्रेमियों के बीच इंतजार रहता है।
हाल ही में कल्लू का एक नया मदहोश कर देने वाला गाना 'टिकुलिया' रिलीज हुआ है। इस गाने को एसआरके म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है। इसमें कल्लू के ठुमके और अभिनेत्री मैरी के साथ उनकी केमेस्ट्री मदहोश करने वाली है। वहीं, शिवानी सिंह के साथ उनकी आवाज की कशिश को भी खूब महसूस किया जा सकता है।
अपने नए गाने के बारे में बताते हुए कल्लू ने कहा कि भोजपुरी गीत धीरे-धीरे गैर-भोजपुरी भाषी लोगों के बीच भी लोकप्रिय हो रहे हैं। ध्यान रहे, भोजपुरी के दर्शकों और श्रोताओं की संख्या तेजी से बढ़ी हैष आईपीएल जैसे खेल आयोजनों में भी भोजपुरी भाषा में कमेंट्री का प्रसारण किया जा रहा है।
गाना 'टिकुलिया' को मुकेश मिश्रा ने लिखा है। संगीत विकी वोक्स का है। डीओपी आरआर प्रिंस हैं। परिकल्पना अरविंद मिश्रा की हैं।

Related Items
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ