रुपहले पर्दे पर जल्द आ रही है तारा मां बामाखेपा की कहानी



रुपहले पर्दे पर जल्दी ही आपको तारा मां बामाखेपा की कहानी दिखेगी। भोजपुरी में बन रही इस फिल्म का नाम ‘बड़की माई, छोटकी माई’ है, जो बिहार-बंगाल बॉर्डर स्थित तारापीठ में प्रतिष्ठित तारा मां बामाखेपा की सच्ची कहानी पर आधारित है।

फिल्म का निर्माण थर्ड डोर एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता गौरव झा हैं। फिल्म में गौरव झा मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आएंगी। फिल्म में आम्रपाली दुबे की भी एक अहम भूमिका है।

गौरव झा ने बताया कि यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को 150 साल पहले के दौर में ले जाएगी। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। तारा मां बामाखेपा को 150 साल पहले जैसा हुबहू दिखाने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे 150 साल पहले के लोकेशन के अनुसार भागलपुर के कहलगांव में ही सेट बनाकर शूट किया गया है।

फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू हैं। कहानी संदीप कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म में शुभी शर्मा, रक्षा गुप्ता प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, बालेश्वर सिंह, धामा वर्मा,विकेट बाबू और बबलू खान अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। संगीत साजन मिश्रा का है। एक्शन दिनेश यादव का है। डीओपी अयूब अली खान हैं।




Related Items

  1. यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म