'टकलू बादशाह' देवासी को मिली साउथ में एंट्री



अगर आप में हुनर है, तो पूरा समंदर आपके लिए पलकें बिछाए रहता है। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर 'टकलू बादशाह' के नाम से प्रसिद्ध देवासी हैं।

देवासी ने इस डिजिटल दौर में अपनी प्रतिभा से अपने लाखों प्रशंसक बनाए हैं। उनकी इस उपलब्धि में अब एक और इजाफा हो रहा है। देवासी अब दक्षिण की फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।

देवासी के इंस्टाग्राम पर 13.6 मिलियन तथा यूट्यूब पर 135 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। हालांकि, उनका चेहरा साधारण है मगर आंखें बहुत कुछ कहती हैं। जब वह गंभीर तेवरों के साथ डायलॉग बोलते हैं, तो हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बना लेते है। राजस्थान के पाली जिले के निवासी देवासी का असली नाम ‘रूपा राम’ है।

देवासी वीडियो क्रिएटर के तौर पर लोगों के दिलों में जगह बनाने में तेजी से सफल हुए हैं। देवासी महज 16 साल के हैं, मगर अभिनय लाजवाब करते हैं। गोविंदा और अक्षय कुमार देवासी के प्रिय कलाकार हैं।




Related Items

  1. ‘ताज ट्रिपेजियम जोन ऑथोरिटी के कार्यों का हो सोशल ऑडिट’

  1. केके कहिन, सोशल मीडिया की जरूरत है सबको...

  1. धूम मचा रहा है खेसारी और अक्षरा का बादशाह के साथ ‘पानी-पानी’