धूम मचा रहा है खेसारी और अक्षरा का बादशाह के साथ ‘पानी-पानी’



बॉलीवुड रैपर बादशाह के हिट गाने 'पानी-पानी' का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है।

भव्य रिलीज कार्यक्रम के दौरान खेसारीलाल यादव, अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा व  गायिका रीनी चंद्रा मौजूद थे।

गाने में भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह नज़र आ रहे हैं। साथ ही, अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते नज़र आ रहे हैं।

‘पानी-पानी’ का यह भोजपुरी संस्करण सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके साथ-साथ यह गीत सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग ऐप पर भी उपलब्ध है।

इस मौके पर खेसारीलाल यादव ने कहा कि पानी-पानी साल का सबसे बड़ा हिंदी गाना है और इसे भोजपुरी में फिर से तैयार करने का मौका मिलना एक  बेहतरीन अनुभव है। दूसरी ओर, अक्षरा सिंह ने बताया कि इस वीडियो को बड़े पैमाने पर और ग्लैमर के साथ शूट किया गया है।




Related Items

  1. ‘इस बार भी व्यर्थ ही बह गया करोड़ों लीटर पानी…’

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. ‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर