सारेगामा हम भोजपुरी के गानों के कारवां में अब शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव की आवाज में एक नया गाना शामिल हो गया है। गाना है ‘सुना ए बलम’।
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में बिक्कू और काजल राज रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
गाने को लेकर बिक्कू ने कहा कि यह गाना सबको पसंद आने वाला है। गाने के बोल बेहतरीन हैं। वहीं सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि बिक्कू उभरते हुए कलाकार हैं, जिनका यह गाना बेहद खास है।
बता दें कि शिव कुमार बिक्कू और सोनू कुमार यादव की आवाज में रिकॉर्ड किए गए गीत के लेखक सतवंत कुमार सिंह हैं। संगीत रोशन सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान हैं। डीओपी महेश वेंकट हैं।

Related Items
बृज की आत्मा को बचाने के लिए देवालयों से उठी आवाज
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'