वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन कृत व मैडज मूवी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘सास भी कभी बहू थी’ का ट्रेलर पिछले दिनों बीफोरयू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ। यह सास और बहू के बीच के द्वंद्व को दर्शाने वाली फिल्म है।
फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफ़ताब व प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। यह विशुद्ध पारिवारिक फिल्म है जिसमें सास के किरदार में किरण यादव और बहू के रूप में संचिता बनर्जी नजर आएंगी।
निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। महिला प्रधान फिल्म होकर भी समाज की सभी वर्गों को ध्यान में रखकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। निर्देशक अजय कुमार झा ने कहा कि फिल्म की कहानी समाज और परिवार के बीच से है। हमारी भोजपुरी की आत्मा आज भी हमारे समाज, परिवार और संस्कार में बसती है इसलिए फिल्म में मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण संदेश भी है।
आदित्य ओझा, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, श्वेता वर्मा, करन पांडेय व निशा सिंह की भी अहम भूमिकाएं हैं। संगीतकार ओम झा और गीतकार अरविन्द तिवारी हैं। फिल्म के गानों को अलका झा, नंदिनी तिवारी, प्रियंका सिंह, सेतु सिंह और ओम झा ने गाया है। लेखक अरविन्द तिवारी, छायांकन डीके शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी और आर्ट डायरेक्टर रणधीर दास हैं। संकलन गुर्जंत सिंह और कार्यकारी निर्माता अनवर वीरानी व कमल यादव हैं।

Related Items
मिलिए! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी ‘भारत के रेडियो मैन’ से...
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म