भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी गायकी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले रितेश पांडेय का नया धमाकेदार गाना 'नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा' रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है।
इस गाने को रितेश पांडेय ने शिल्पी राज के साथ गाया है। यह गाना जेवीके इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने का थीम शादी-ब्याह के दौरान होने वाले मस्तीभरे धमाल को लेकर है।
रितेश पांडेय ने बताया कि यह गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। उन्होंने कहा कि इस गाने में न कोई अश्लीलता है और न ही इसमें किसी प्रकार की कोई अभद्रता है।
गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत विकी वोक्स का है। निर्देशक रोशन तिवारी हैं। डीओपी शत्रुधन तिवारी, डांस मास्टर सोनू प्रीतम और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Items
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना