रितेश पांडेय के नए होली गीत ने मचाया धमाल

भोजपुरी होली गानों के बिना त्योहार अधूरा ही माना जाता है। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज की बदौलत श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले रितेश पांडेय का नया होली गीत 'होली में टेम्परेचर हाई रहता' रिलीज किया गया है।

वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने के वीडियो को देखकर आप भी होली के रंग में सराबोर हो जाएंगे।

गाने के वीडियो में रितेश पांडेय के साथ काजल नजर आ रही हैं। इसमें दोनों की केमेस्ट्री बेहद आकर्षक नजर आ रही है। गाने के बोल बेहद सुरीले हैं और इसकी मिठास आपको अपना दीवाना बना लेगी।

गीत के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संगीत छोटू रावत का है। वीडियो के निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं।