रक्षाबंधन पर अक्षरा का आया यह नया गाना...



भाई और बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच, भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कलाई पे प्यार’ रिलीज कर किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का यह खूबसूरत गाना उनके अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस गाने के बोल बेहद खूबसूरत है, जिन्हें अक्षरा ने अपनी आवाज देकर और कर्णप्रिय बना दिया है। अपने इस नए गाने को लेकर वह कहती हैं कि बचपन से ही वह रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्सुक बनी रहती हैं। उनका कहना है कि भाई और बहन का रिश्ता सही मायने में सबसे पवित्र रिश्ता होता है। भाई-बहन के इस रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार सबको एक अद्भुत अनुभूति प्रदान करता है। यह गाना भी भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम के धागे बांधकर रक्षा का वचन लेती है। इसमें एक निश्छल प्रेम भी छुपा होता है। यह प्रेम मेरे इस गाने में भी भर-भर के देखने को मिलेगा। जब एक भाई अपनी खेती-किसानी से बहन को अफसर बना देता है और उसके बाद जब बहन रक्षाबंधन के दिन अपने भाई से मिलने घर आती है तो यह पल दिल छू लेने वाला होता है।

‘कलाई पे प्यार’ गाने के बोल मनोज मतलबी ने तैयार किए हैं जबकि इसके संगीत निर्देशक शिशिर पांडेय हैं।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना