भोजपुरी गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा का नया भक्ति गीत ’शिवाला हमरा गांव के’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गीत को सुनकर भगवान शिव के भक्त व श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं।
गीत के बारे में बताते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना आदिशक्ति देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की भक्ति में उनके श्रद्धालुओं को समर्पित है। इस गाने में भगवान भोलेनाथ को गांववासी अपने गांव स्थित शिवालय में बुला रहे हैं।
पुनिता प्रिया के साथ गाए इस गीत के म्यूजिक वीडियो में स्वैगी सिंह राजपूत और प्रतिष्ठा ठाकुर की मौजूदगी बेहद आकर्षक लग रही है। गाने के गीतकार पवन पांडे हैं जबकि संगीतकार रजनी राजा हैं। वीडियो का निर्देशक आर्यन देव ने किया है।

Related Items
रास, भक्ति और ब्रज संस्कृति पर एक अभिनव शोध...
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा