भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
एसआरके म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस तरह की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन को एक अलग आयाम दिया है। अब यह प्रयोग कितना सफल होगा, यह फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।
फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म में पूजा गांगुली, अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा की भी अहम भूमिकाएं हैं।
फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव व यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

Related Items
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म