रितेश पांडेय और शिल्पी के नए होली गीत ने मचाई धूम

भोजपुरी गायक-अभिनेता रितेश पांडेय और शिल्पी के होली गीत 'घरे सब परदेसिया अइले' ने धमाल मचा दिया है। उनका यह होली गीत सारेगामा हम भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि अभी होली तक एक से एक बढ़कर कई गीत आने वाले हैं।

इस गीत के वीडियो में रितेश के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीत के बोल मंजी मीत ने लिखे हैं। संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन है।