बॉलीवुड सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के जबर्दस्त फैन हैं और उनके साथ हिंदी और भोजपुरी में फिल्में करने के ख्वाहिशमंद हैं। नमाशी चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी यह इच्छा फिल्म ‘बैड बॉय’ के प्रमोशन के दौरान की।
नमाशी चक्रवर्ती ने निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म से ‘बैड बॉय’ से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया है। फिल्म की अभिनेत्री अमरीन के साथ मिलकर वह देशभर में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
मालूम हो कि नमाशी चक्रवर्ती के पिता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों को बिहार और यूपी में बेतहाशा पसंद किया जाता है।

Related Items
हिंदी उपन्यास की नई आवाज़, असहमति और सृजन पर हुई चर्चा
‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'