भोजपुरी गीत ‘लाल घाघरा’ को लेकर बढ़ा विवाद



पवन सिंह का नया गाना ‘लाल घाघरा’ विवादों में आ गया है। विवाद इस गाने के शीर्षक को लेकर है, जिसको लेकर गाने के रिलीज पर कहा गया था कि लोगों से गलतियां हो जाती है, लेकिन गलती किससे हुई है, इस टाइटल को लेकर यह जानना जरूरी है।

आपको बताया दें कि गाना ‘लाल घाघरा’, खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है। यह फिल्म अब रिलीज भी हो चुकी है, जिसे देशभर में शानदार सफलता मिली है।

खेसारी की इस फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’के टाइटल से पवन सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है। ध्यान रहे, खेसारीलाल यादव की फिल्म का गाना पिछले साल नवंबर माह में शूट किया गया था।

लेकिन, अब इसी गाने के टाइटल से दूसरा गाना रिलीज होने पर विवाद गहरा गया है। ऐसे में क्या एक बार फिर से खेसारीलाल यादव और पवन सिंह के बीच तल्खी बढ़ने वाली है।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना