राकेश मिश्रा के ‘जलजीरा’ ने बढ़ा दिया पारा



यूं तो गर्मियों में जलजीरा लोगों को राहत देता है, लेकिन भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा के ‘जलजीरा’ ने पारा बढ़ा दिया है। हर बार की तरह राकेश मिश्रा का यह गाना भी बेहद धमाकेदार और मनोरंजक है।

राकेश मिश्रा के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। राकेश मिश्रा ने यह गाना शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।

मालूम हो कि राकेश मिश्रा के साथ इस गीत के वीडियो में पारुल ठाकुर के साथ केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों ने मिलकर इस म्यूजिक वीडियो में जमकर धमाल मचाया है।

गाने के बोल प्रकाश बारूद के हैं और संगीत सरविंद मल्हार का है।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना