गायिका हिमानी कपूर द्वारा गाया हुआ और संगीतकार रिमी धर द्वारा रचित गीत ‘दीवानी’ श्रोताओं के दिलों को छू रहा है। निर्देशक फरीद मलिक के अनुसार इस गाने से आप रोमांस व प्यार के चरम को महसूस कर सकते हैं।
गायिका हिमानी कपूर ने इस गाने को अपने करियर का एक बेहतरीन गीत बताया है। हिमानी कहती हैं कि यह गाना कई मायनों में खास है। इसके शब्द आपको अंदर तक झकझोर देने वाले हैं। महज दो मिनट और 56 सेकंड का यह गाना एक लंबी कहानी कहता है।
प्रोडक्शन हाउस फ़िल्म मेकेनिक द्वारा बनाए गए इस गाने की कोरियोग्राफर सना खान हैं।

Related Items
रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह
जल्द आ रही है खेसारी और यामिनी की फिल्म ‘प्यार के बंधन’
विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा अवस्थी के रोमांस ने लगाई ‘चिंगारी’