भोजपुरी फिल्म ‘प्यार के बंधन’ में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह एक दूसरे की आंखों में झांकते नज़र आएंगे।
निर्देशक अनंजय रघुराज बताते हैं कि यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है। इस फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया गया है। फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम स्तर तक ले जाएगी। वहीं, खेसारीलाल यादव ने बताया कि यह फिल्म रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भोजपुरी फिल्म उद्योग एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है।
फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं। गीतकार अरबिंद तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल हैं। छायांकन वासु का है। कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता और महेंद्र सिंह ने की है।
Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर