सुपरहिट गीतों को री-क्रिएट करने का चलन अब बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। इसी के तहत भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने रोशन सिंह के साथ मिलकर 90 के दशक में चार्टबस्टर रहा गोविंदा का गाना ‘एक चुम्मा’ को भोजपुरी में रीक्रिएट किया है।
आपको याद होगा इस गाने को गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर फिल्माया गया था लेकिन अब इसी गाने को भोजपुरी में करण खन्ना और अक्षरा सिंह के ऊपर नए अंदाज में फिल्माया गया है।
अक्षरा सिंह के इस गाने को टिप्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है तो रोशन सिंह ने इस गाने को कंपोज किया है जबकि इस गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय हैं।
आपको बता दें कि ओरिजनल ‘एक चुम्मा’ को उदित नारायण और अलका याग्निक ने मिलकर गाया था। गीत रानी मलिक ने लिखा था और संगीत आनंद मिलिंद ने दिया था।

Related Items
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना