पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों को लेकर बनी खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपर हिट भोजपुरी 'डोली सजा के रखना' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर तीन दिसंबर को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर होगा। यह फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा चुकी है।
फिल्म देश के 25 मल्टीप्लेक्स के साथ 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
इसकी जानकारी देते हुए फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि इस पारिवारिक फिल्म को लोग अब अपने घरों में भी देख पाएंगे। फिल्म में लोगों को खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री और कहानी खूब पसंद आई थी।
आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।
फिल्म में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश अन्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा ने दिया है। गीत प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव ने लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा व अखिलेश सिंह हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसुन्न यादव हैं।

Related Items
मिलिए! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी ‘भारत के रेडियो मैन’ से...
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
आम्रपाली दुबे की पूरी हुई इच्छा, अब बनेंगी ‘मां भवानी’