दिलेर मेहंदी ने गाया खेसारी की फिल्म का गाना



अपनी गायकी से सब के दिलों में बसने वाले गायक दिलेर मेहंदी ने भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'रंग दे बसंती' के लिए एक बेहतरीन गाना गाया हैं। यह फिल्म एसआरके म्यूजिक फिल्म्स के बैनर के अंतर्गत बन रही है। इसके निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।

देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म के एक गाने में दिलेर मेंहदी की आवाज होगी और यह गाना खेसारीलाल यादव पर फिल्माया जाएगा। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म में रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह की भी अहम भूमिकाएं हैं।

गीत की रिकॉर्डिंग के बाद दिलेर मेहंदी ने बताया कि यह गाना हर घर में बजाया जाएगा। गाना अविश्वसनीय रूप से बेहद खास बन पड़ा है। विदित हो कि दिलेर मेहंदी ने भारतीय संगीत जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें 'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन', 'हो जाएगी बल्ले बल्ले', 'रंग दे बसंती' और 'ना ना ना रे' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

इससे पहले, खेसारीलाल यादव ने दिलेर मेहंदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज इस गाने के लिए बेहद जरूरी थी। उनकी आवाज ने इस गाने के प्रभाव को बढ़ा दिया है।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म