एक्शन से भरपूर फिल्म ‘छत्रपति’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के अभिनेता साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा और अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा है कि यह एक बेहतरीन फिल्म है।
फिल्म की कहानी को एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा हैं। प्रसाद को ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है।
साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा ने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस है। फिल्म में बेहद जबर्दस्त तरीके से हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन फिल्मायें गए हैं।
फिल्म को लेकर अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि यह फिल्म उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है। उल्लेखनीय है कि वीवी विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ. जयंतीलाल गड़ा द्वारा प्रस्तुत 'छत्रपति', एसएस राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमे प्रभास लीड रोल में नज़र आए थे। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा की भी अहम भूमिकाएं हैं।

Related Items
“छत्रपति शिवाजी महाराज ने सिखाया स्वाभिमान से जीना”
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म