ब्रजरज उत्सव प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत



मथुरा : राजकीय संग्रहालय एवं उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद् द्वारा ब्रजरज उत्सव 2022 के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्दगी को अच्छी, सच्ची व ईमानदारी से और दूसरों की सहायता करते हुए जीना चाहिए।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। राजकीय संग्रहालय, मथुरा के उप निदेशक यशवन्त सिंह राठौर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया

ध्यान रहे, बीते नवम्बर 2022 में आयोजित ब्रजरज उत्सव के अवसर पर आयोजित चित्रकला, रंगोली, कहानी लेखन, नारा लेखन, पोस्टर, निबन्ध, एवं मॉडल क्रियेशन जैसी कुल नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें नीरज वर्मा, अंजली ठाकुर, सुमिता, पूजा शर्मा, अनुज शर्मा, आशु बघेल, शिवम, अतुल चौधरी, शिवम कुमार, खुशबू कुमारी, सोनिया, निधि, पूर्णिमा शर्मा, भावना शर्मा, तुषार वर्मा, लक्ष्मी उपाध्याय, तेजवीर, राजकुमार, भावना प्रसाद, बासू दीक्षित, भूमिका पाल, उषा सिंह, मनीष वर्मा, डोली बघेल, चिराग वर्मा, नन्दनी कुमारी शर्मा, शिवांगी शर्मा, चन्दन सैनी, सोफिया, दीपांशु भाटिया। अंजुम शाह, गौरी गुप्ता, भानुवती, रोशनी, मानवी, तरुण शर्मा, यश, नुवना, संध्या, मधु सिंह, लक्ष्मी, दीपक अग्रवाल, कुश, उदय शर्मा, नन्दनी चौधरी, प्रिया शर्मा, लता पाण्डेय एवं गुंजन अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधीकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप कार्यपालक अधिकारी पंकज वर्मा, जिलाविद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र मनीष कुमार, शैलेश कुमार, प्रशान्त श्रीवास्तव, प्रीति साहनी, अनितेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।




Related Items

  1. रास, भक्ति और ब्रज संस्कृति पर एक अभिनव शोध...

  1. ब्रज सांस्कृतिक उत्सव में आस्था और कला का संगम

  1. बनारस में दो दिवसीय 'काशी साहित्य कला उत्सव' का आयोजन