पवन सिंह के ‘भोला जी के टोला’ ने मचाया धमाल



भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायकी से सब के दिलोदिमाग पर राज करने वाले पवन सिंह का नया सावन स्पेशल गाना ‘भोला जी के टोला’ ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है।

गाने में पवन सिंह भगवान शिव के दर पर जाने की अपील करते नजर आए हैं, जो श्रद्धालुओं को बेहद पसंद आ रहा है। यह गाना टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। पवन सिंह कहते हैं कि उन्होंने यह गाना भगवान शिव के भक्तों के लिए निःस्वार्थ भाव से बनाया है।

गाने के म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल और पवन सिंह नजर आए हैं। गीतकार विजय चौहान हैं जबकि संगीतकार विकास यादव हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। परियोजना समन्वय ओम प्रकाश पांडे और परिकल्पना दीपक सिंह की है। कोरियोग्राफर  विशाल गुप्ता और डीओपी पिंटू पाठक हैं। संपादक दीपक पंडित हैं।




Related Items

  1. “काव्य भाषा का संगीत है और संगीत ध्वनि का काव्य”

  1. रघुनाथांजलि संगीत समारोह में गूंजी स्वर लहरियां

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल