दुबई में हुआ भव्य छठवां अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह

दुबई में हुए छठवें अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड-2023 के आयोजन में जहां पहली बार किसी भोजपुरी अवॉर्ड शो में जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर वन गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निशांत उज्ज्वल और रजनीश मिश्रा सहित विभिन्न श्रेणियों में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।

‘भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा’ के थीम पर आयोजित इस समारोह में बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके–झटकों से सबका मन मोह लिया।

आयोजन की इस हसीन शाम में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टीपी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी भी मौजूद रहे। अवार्ड शो के प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने सबका स्वागत किया।

आयोजन के अवार्ड विजेता इस प्रकार रहे-

  1. बेस्ट फिल्म 2022 - हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)
  2. बेस्ट फिल्म 2021 - विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)
  3. बेस्ट एक्टर - पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)
  4. बेस्ट एक्ट्रेस - आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)
  5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक - दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)
  6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक - स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)
  7. बेस्ट डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)
  8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)
  9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)
  10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - अंजना सिंह (मेरा भारत महान)
  11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)
  12. बेस्ट खलनायक - अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)
  13. बेस्ट कोमेडियन - संजय वर्मा (धर्मा)
  14. बेस्ट कोरियोग्राफर - प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)
  15. बेस्ट एडिटर - जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)
  16. बेस्ट स्टोरी - मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)
  17. बेस्ट डायलॉग - राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)
  18. बेस्ट स्क्रीन प्ले - संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला) 
  19. बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह 
  20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल - प्रियंका सिंह
  21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर) 
  22. बेस्ट एक्शन - दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है) 
  23. बेस्ट पीआरओ - रंजन सिन्हा
  24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)
  25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड - मनोज तिवारी

Related Items

  1. सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा ने मचाया धमाल

  1. जल्द आ रही है 'कभी खुशी कभी गम' भोजपुरी में...!

  1. जादू-टोना पर आधारित फिल्म है 'मेरे नैना तेरे नैना'