भोजपुरी सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और यामिनी सिंह की नई फिल्म ‘आंखें’ इन दिनों फ्लोर पर है। चिंटू की इस फिल्म का निर्माण संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता प्रह्लाद दास गुप्ता है और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह।
चिंटू ने बताया कि इस फिल्म की कहानी बेहद खूबसूरत है। फिल्म में कई ऐसी चीजें होंगी जो अब तक भोजपुरी सिनेमा में देखने को नहीं मिली हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से पैसा वसूल होने वाली है। इसे दर्शक अपने परिजनों के साथ सिनेमा घरों और टेलीविजन पर भी देख सकेंगे।
यामिनी सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री है और पूर्व में उन्होंने कई अच्छी फिल्में की हैं। उनकी ऊर्जा बेहद सकारात्मक है। उम्मीद है कि यह जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
फिल्म में आशीष सिंह बंटी, आस्था सिंह, रचना यादव, सुशील सिंह, संजय पांडे, श्रद्धा नवल, लोटा तिवारी, बबलू खान, नीलम पांडे, अंशु तिवारी, मिथिलेश, किशोर गुप्ता और अंकुश कहार की भी अहम भूमिकाएं हैं।
फिल्म की कहानी लिखी है वीरू ठाकुर ने और फिल्म के संगीतकार है मधुकर आनंद। डीओपी वेंकटेश राजू और एक्शन मल्लेश का है। आर्ट डायरेक्टर रणधीर दास हैं। एसोसिएट डायरेक्टर मुकेश कुमार तिवारी हैं।

Related Items
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा
‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'