भोजपुरी गायक अंकुश राजा का नवरात्रि पर विशेष गाना ‘गूंजे जयकारा शेरावाली’ आपके कदमों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
इस गाने में अंकुश राजा ने मां के नव रूपों की चर्चा करते हुए उनकी भक्ति को नए अंदाज में अपने दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है। नवरात्रि पर यह गाना मशहूर म्यूजिक चैनल टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
अंकुश राजा ने बताया कि यह गाना मां शेरावाली के चरणों में समर्पित है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का त्योहार बचपन से ही हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है और तब भी हम भोजपुरी में नए-नए मां के गीतों पर झूमा करते थे।
गीतकार बोस रामपुरी के लिखे इस गीत के संगीतकार विकी बॉक्स हैं। गाने के वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं।

Related Items
मां यमुना की विशेष पूजा और दुग्धाभिषेक का आयोजन
मां यमुना की विशेष आरती में महिला शक्ति को सम्मान
शीतलहर से भालू और हाथियों को बचाने के लिए किए विशेष इंतजाम