भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कला का कोई सानी नहीं है। भोजपुरी के बाद अब उनका मगही गाना 'लड़का के ड्रेस' रिलीज हुआ है। यह गाना एक बार फिर से अक्षरा स्टाइल में है, जो मगही भाषी लोगों के साथ उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।
अक्षरा सिंह का यह गाना एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है। यह गाना दो प्रेमियों की केमेस्ट्री पर आधारित है, जिसमें अक्षरा का प्रेम उसे मिलने के लिए बुला रहा है। लेकिन, वह घर में है और अपने मां-बाप की वजह से मिलने नहीं आ सकती है। ऐसे में उसका प्रेमी उसे 'लड़के की ड्रेस' में आने को प्रेरित करता है।
गाने में दिखने वाली यह छोटी सी प्रेम कथा स्क्रीन पर जबर्दस्त ढंग से उभरकर सामने आई है। अक्षरा ने इसको लेकर कहा कि गाना मजेदार है और भाषा उनके लिए कोई परेशानी नहीं है।
इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है। संगीत निर्देशक रौशन सिंह हैं। इस गाने के वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं।

Related Items
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना