पटना : भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया गाना ‘आगरा के पेठा’ हाल ही में रिलीज किया गया है। इस मौके पर गाने में नजर आ रही है अभिनेत्री पल्लवी गिरी, अभिनेता मुकेश ओझा, वीडियो डायरेक्टर केडी और निर्माता राजीव झा मौजूद रहे।
इस गाने का मुख्य आकर्षण जहां शिल्पी राज की सुरीली आवाज है वहीं, मुकेश ओझा और पल्लवी गिरी की केमिस्ट्री भी काफी आकर्षित करने वाली है। इस गाने के बोल सूरज कुमार निर्मल ने लिखे हैं संगीत शैलेंद्र कुमार का है।
अभिनेत्री पल्लवी गिरी ने बताया कि यह एक मस्तीभरा और साफ सुथरा गाना है जो भोजपुरी संगीत के फलक को ऊंचा करने वाला है।

Related Items
आगरा को ‘विरासत नगर’ घोषित करने की मांग
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा
आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा