इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने ‘गुजरात सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी’ बनाने के लिए गुजरात सरकार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी को लागू करने का फैसला यहां के फिल्म निर्माताओं के हक में स्वागतयोग्य है।
सिन्हा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे फिल्म निर्माताओं को काफी सहूलियत होगी और यहां फिल्मों की संस्कृति और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इम्पा गुजरात सरकार से इसकी मांग लंबे समय से कर रही थी।
ध्यान रहे, फिल्म नीति की घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री ने बीते 10 सितंबर को अहमदाबाद में एक समारोह में की थी।

Related Items
यमुना की बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार
गौ संवर्धन के लिए ठोस उपाय करे सरकार
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा