अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए अरुण

मथुरा / नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच ने अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार वाजपेयी को मानवीय सेवाओं और अहिंसक व निष्पक्ष आंदोलन आदि कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए सलाकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है।

संस्था के सांस्कृतिक सचिव विवेक गोस्वामी ने बताया कि अरुण कुमार वाजपेयी को उनकी सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए मानवीय प्रेम और एकता को देखते हुए जन सेवा, अटूट प्रेम, कर्मनिष्ठा आदि विशेष उपलब्धियों के लिए माननीय सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यों में ज्येातिपुंज बनकर राष्ट्र का गौरव और सृजनशील समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

डा. वाजपेयी ने अपनी इस उपलब्धि को ब्रज क्षेत्र ही नहीं, अपितु प्रदेश व देश को गौरवान्वित करने वाला बताया है। उन्होंने संस्था तथा उसके उद्देश्यों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एक वैचारिक संगठन है जो मानवीय हितों के लिए विशेष कार्य कर रहा है।