सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को नए सिरे से लेकर आने वाली म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी म्यूजिक ने एक और पारंपरिक भोजपुरी विवाह गीत 'बाबुल की शिक्षा - कन्या के वचन' रिलीज किया है। यह विवाह गीत बेहद खूबसूरत है और एक संदेश देने वाला है।
इस खूबसूरत गीत को काजल श्री ने गाया है। काजल कहती हैं कि इस गाने में हमारे देश के वैवाहिक संस्कार और शिष्टाचार हैं। यह गाना कहीं न कहीं सब को जोड़ने वाला है।
गाने की धुन भी बेहद शानदार है। गीत के बोल रवि चोपड़ा ने लिखे हैं। संगीत प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। एलबम के निर्देशक रंजीत कुमार सिंह और संपादक प्रशांत कुमार सिंह हैं।

Related Items
बढ़ते सांस्कृतिक व सामाजिक प्रदूषण पर जताई चिंता
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा