भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ का ट्रेलर एक रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। यह भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म हो गई है, जिसका ट्रेलर रिलीज के महज 24 दिन में पांच मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुकी है। दर्शक यश की इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं।
यश कुमार, शिविका दीवान और श्रद्धा यादव द्वारा अभिनीत फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ कांट्रेक्ट मैरेज पर बनी एक फिल्म है। इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे-सादे परिवार के लड़का का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसकी लाइफ स्टाइल शहर में बिगड़ैल वाली होती है। इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्ट मैरेज की शर्त पर तैयार होती हैं। दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्यवहार बेहद खराब रहता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। मगर तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं। फिर क्लाइमेक्स में जो होने वाला है, उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
आपको बता दें कि अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट की फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। निर्माता शारद श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में म्यूजिक छोटे बाबा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा - सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म में ऋतु पांडेय और शरद श्रीवास्तव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। डीओपी मनोज सिंह का है। गीत गए हैं आलोक कुमार, छोटे बाबा, प्रियंका सिंह, नीलकमल व पमिला सिंह ने और लिखे हैं अशोक कुमार दीप, राजेश मिश्रा व सुमित सिंह चंद्रवंशी ने...। कोरियोग्राफर रामदेवन हैं।
Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा