खेसारी के गले में ‘फ्रॉड’ श्रुति ने डाली माला



भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को जिस लड़की ने मंडप में छोड़ दिया था, अब उसी लड़की ने फिर से उनके गले में वरमाला डाल दी। उसकी यह हरकत खेसारी लाल यादव को अच्छी नहीं लगी, तो उन्होंने उस लड़की को ‘फ्रॉड’ ही कह दिया।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की कमसिन अदाकारा श्रुति राव के बारे में, जिसने खेसारीलाल यादव के गले में वरमाला डाली है। यह मामला प्रदीप के. शर्मा की फ़िल्म 'आशिकी' के सेट का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर से बनने वाली फिल्म 'आशिकी'  की शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में यहां श्रुति राव और खेसारी लाल यादव के ऊपर एक गाना फिल्माया गया। इस गाने में श्रुति राव खेसारी लाल यादव को मनाने की कोशिश करती नज़र आ रही हैं। लेकिन, एक बार धोखा खा चुके खेसारी उनसे दूर भाग रहे हैं।

बता दें कि फ़िल्म 'आशिकी' की शूटिंग अब अंतिम चरण में है। इस फ़िल्म के सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. ‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा