जल्द आ रही हैं यश कुमार की एक साथ तीन फिल्में



भोजपुरी फिल्म स्टार यश कुमार ने हाल ही में अपनी तीन फिल्मों का एक साथ भव्य मुहूर्त किया। इनमें से दो फिल्में उनकी सुपर हिट फिल्म ‘नागराज’ और ‘लाडो’ का सीक्वल हैं जबकि तीसरी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ है।

यश कुमार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माणाधीन फिल्में 'नागराज 2', 'लाडो 2' और 'हाथी मेरे साथी' का निर्देशन सुजीत वर्मा और संजय श्रीवास्तव करेंगे। इन तीनों फिल्मों की निर्माता निधि मिश्रा हैं।

यश कुमार ने बताया कि फिल्म 'नागराज 2' और 'लाडो 2' का पहला भाग दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब वह इसके आगे की कहानी लेकर आ रहे हैं। दूसरी ओर, फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की कहानी के जरिए वह समाज को हाथियों के प्रति जागरूक करने का संदेश देने वाले हैं।

निर्माता निधि मिश्रा ने बताया कि ये फिल्में बेहद सबसे साफ सुथरी और मनोरंजक होंगी, जिन्हें कोई भी अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर देख पाएंगे।




Related Items

  1. सर्कस से बचाए गए हाथी ने पूरे किए आजादी के 14 साल...!

  1. ‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'