कई मायनों में यश कुमार का कोई जवाब नहीं है। इस वक्त भोजपुरी सिनेमा में यश सबसे व्यस्त अभिनेता हैं। उनके समकालीन अभिनेताओं की बात की जाए तो बाकी के तमाम अभिनेता बतौर गायक अपना बाजार भाव बनाने में व्यस्त हैं, लेकिन यश की फिल्में लगातार थियेटर व टेलीविजन पर सफल हो रही हैं।
लॉकडाउन के दौरान भी यश की कई फिल्में टेलीविजन पर रिलीज हुईं और लाजवाब लोकप्रियता पाई। अब लॉकडाउन बाद सिनेमाघरों के खुलने के बाद यश कुमार की फ़िल्म ‘दंडनायक’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म की खूब तारीफ हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाखों का व्यवसाय किया।
यश कुमार की फिल्मों का सिलसिला अभी रुकने नहीं जा रहा है। अभी उनकी एक दर्जन से ज्यादा फ़िल्में बनकर तैयार हैं जो लगातार थियेटरों व टेलीविजन चैनलों पर कब्जा जमाए रहेंगी। इनमें भूल भुलैया, अपहरण, पहेली, देशभक्त, परशुराम, अर्द्धनारी, दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ, सुरक्षा, मिट्टी, घरवाली बाहरवाली 2, नोटबंदी, जानवर और इंसान, इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह, पति पत्नी और भूतनी व किंग शामिल हैं।
माना जा रहा है कि यश की ये सभी फ़िल्में इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा