आगरा : ‘रिवर कनेक्ट कैंपेन’ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर हुए सफाई अभियान में जबर्दस्त भागीदारी की। कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के छात्रों, समाजसेवियों और यमुना भक्तों ने भी सफाई के लिए किए गए श्रम दान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि शहर की जीवन रेखा यमुना नदी पानी की कमी और बढ़ते प्रदूषण से मृत प्राय है। यमुना नदी के खोए हुए गौरव को वापस करने नदी संस्कृति के पुनर्जीवित करने का यह अभियान कई सालों से चलाया जा रहा है।
अभियान में श्रम दान कर रहे पंडित जुगल किशोर ने कहा कि यह नदी सफाई अभियान एक दिन का न होकर निरंतर चलाया जाएगा। इस दौरान, इको क्लब के प्रदीप खंडेलवाल ने नदी किनारे सघन हरियाली विकसित करने पर जोर दिया।
गांधीजी के जन्म दिन से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. पंचशील शर्मा, शिशिर भगत, राज कुमार माहेश्वरी, निधि पाठक, आनंद राय, इंडिया राइजिंग के वॉलंटियर्स, अमिताभ लवानिया, मनीष पचधारी, चतुर्भुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, निष्ठा गुप्ता, राहुल राज व दीपक राजपूत आदि ने भाग लिया।

Related Items
मां यमुना की विशेष पूजा और दुग्धाभिषेक का आयोजन
रिवर कनेक्ट अभियान के स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का वचन
यमुना बैराज निर्माण व यमुना तलहटी में सफाई की मांग